झारखण्डताजा खबरें

महिला थाने में मचा हड़कंप, गिरफ्तार आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव!

धनबाद: दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तार आरोपी को महिला थाने लाया गया. उसकी कोरोना जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इसके बाद महिला थाने में हड़कंप मच गया. थाना की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी गई लेकिन 12 घंटे तक मरीज को कोई लेने नहीं पहुंचा. काफी देर बाद एंबुलेंस पहुंची और कोरोना पॉजिटिव कैदी को अस्पताल लाया गया.मामले की जानकारी देती महिला थाना प्रभारी.

Advertisements
Ad 1

महिला थाना प्रभारी कुमारी विशाखा ने बताया कि मुजफ्फरपुर निवासी बृजेश कुमार सिंह को पुलिस ने जोरापोखर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था. थाना लाने के बाद उसकी कोरोना जांच कराई गई. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के चलते महिला थाने को सेनेटाइज कराया जाएगा. शनिवार को थाना आने वाले सभी लोगों को वापस लौटा दिया गया. कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप है।

Related posts

मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भोजपुर की अंजू कुमारी का शानदार प्रदर्शन किया

मारूफगंज मंडी में भीषण आग, सिंदूर व पूजा सामग्री की दुकान जलकर खाक

बिहार कैडर की IPS दीक्षा का AGMUT कैडर में तबादला, शादी के आधार पर मिला ट्रांसफर

error: