बिहार

कोरोना की सबसे बड़ी गाज सिर्फ शिक्षकों पर ही ना गिराया जाए : संतोष शर्मा

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी पटना में गांधी मैदान के कारगिल चौक पर शिक्षकों के संगठन ने सरकार के द्वारा स्कूल और कोचिंग को बंद करने के फरमान को तुगलकी फरमान बताया।इण्डियन इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्तोष कुमार शर्मा ने कहा कि पिछले साल भी शिक्षकों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब रही उनके घर के चूल्हे नहीं जले सरकार अगर इस साल भी ऐसे ही करती है तो हम लोग भूखे मरने की स्थिति में पहुंच जाएंगे। सरकार जो भी गाइडलाइन बनाना चाहती है बनाएं हम उसका पालन करेंगे, लेकिन कम से कम शिक्षा पर मार शिक्षकों पर मार ऐसा नहीं होना चाहिए। हम प्रधानमंत्री से और मुख्यमंत्री से यह निवेदन करना चाहते हैं की, करोना की सबसे बड़ी गाज सिर्फ शिक्षकों पर ना गिराया जाए ऐसा न्यायोचित नही है।

Related posts

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद

एसडीएम प्रिया रानी एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ मेले का शुभारंभ

उत्पाद विभाग और पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 1,353 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद!