क्राइमबिहार

दबंगों ने एक व्यक्ति को पीटकर किया जख्मी

जमुई(मो० अंजुम आलम): झाझा थाना क्षेत्र के बखोरी बथान गांव में दबंगों ने आनंतलाल यादव को पीटकर जख्मी कर दिया। जिसे देर रात इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के बाद टाउन थाना की पुलिस द्वारा घायल का फर्द बयान लिया गया। घायल अनंतलाल यादव ने बताया कि वे अपने खेत में प्याज लगाए हुए हैं। पड़ोस के डेगन राय की बकरियां हमेशा खुली रहती है।जो खेत में जाकर प्याज को नुकशान पहुंचाती है। कई बार बकरी को खेत से भगाया गया लेकिन बकरी फिर खेत में आ जाती थी। जब बकरी को बांधने के लिए कहा गया तो डेगन राय, नेपाली राय, सातो राय, सहित आधा दर्जन लोग गाली- गालौज करते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान सिर पर वार कर जख्मी कर दिया गया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: