बिहार

फुलकाहा अस्पताल में लगाया गया कोरोना टीकाकरण शिविर

IMG 20210324 WA0030

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा नवाबगंज अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आज मंगलवार को पहली बार कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया गया. टीकाकरण के प्रथम चरण में बुजुर्ग व्यक्ति यों को कोरोना का पहला टीका का डोज दिया गया,जबकि दूसरा टीका का डोज पुनः 28 दिनों बाद दिया जाएगा।आज शिविर में यहां पहला टीका नवाबगंज पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि एवं पूर्व सरपंच राधा प्रसाद साह को दिया गया. इस संबंध में प्रभारी डॉक्टर मोहम्मद रजीउद्दीन ने बताया कि अबतक करीब 250 लोगों को आज टीका का पहला डोज दिया गया.

वहीं उपस्थित लोगों में भी इस टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह देखा गया,लेकिन अस्पताल में भवन के वजह जगह की कमी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस टीकाकरण अभियान में प्रभारी डॉ रजीउद्दीन, डॉ पी के दास, एएनएम शारदा चौरसिया, शकुंतला रानी, प्रीति कुमारी, अलका रंजन, उमा सिन्हा, डाटा ऑपरेटर विषय कुमार, शम्भू यादव, एजाज अहमद उर्फ तमन्ना, आशा फेसिलेटर मधु देवी, आशा कार्यकर्ता फूलो दास, शशिकला देवी,प्रीतम देवी आदि सक्रिय दिखे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!