बिहार

दुकान में लगी आग, लाखों का नुक़सान!

बिहटा: बिहटा के अमहारा निवासी शंकर माली की दुकान में किरोसिन तेल छिड़क आग लगा देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना पर जबतक ग्रामीण पंहुच आग पर काबू पाते जबतक हज़ारो रुपये की सामान जलकर राख हो गयी। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया ।इस संबंध में पीड़ित ने बिहटा थाना में लिखित आवेदन देकर गुहार लगाई है। पुलिस मामले को दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है ।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमहारा में शंकर माली का पान एवं स्टेशनरी का दुकान स्थापित है। बीते रात को करीब दस बजे शंकर अपनी दुकान को बंद कर घर गया था ।करीब दो बजे रात्रि में सूचना मिला कि आपके दुकान में आग लगी है।घटना की सूचना पर जबतक आसपास के लोग पंहुच आग पर काबू पाते तबतक करीब 90 हज़ार रुपये की जलकर राख हो गयी।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: