बिहार

रानीपुर में देवी स्थान से निकली कलश शोभायात्रा 

IMG 20210315 WA0247

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): नगर के रानीपुर देवी स्थान काली मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन के शुभारंभ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। सोमवार को रानीपुर देवी स्थान पूजा स्थल से शुरू होकर करीब 300 की संख्या में महिलाओं की कलश शोभायात्रा अनीसाबाद मानिकचंद सूर्यमंदिर तालाब के पास पहुंची। वहां से पवित्र जल लेकर श्रद्धालु पुन: मंदिर स्थल पर लौटे। कलश यात्रा में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बाजे गाजे के साथ सैंकड़ो भक्तों ने भाग लिया। वहीँ कलश शोभायात्रा के पश्चात 24 घंटो का अखण्ड कीर्तन शुरू हुआ है जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!