क्राइमबिहार

जाली नोट बनाने वाला युवक पकड़ाया!

जमशेदपुर: यूट्यूब पर वीडियो देखकर, कुछ भी सीख सकते हैं जैसे की खाना बनाना, डांस करना या एक्टिंग करना लेकिन जमशेदपुर के एक युवक ने यूट्यूब का इस्तेमाल कुछ अलग तरीके से किया. इस युवक ने यूट्यूब पर जाली नोट बनाना ही सीख लिया.युवक यूट्यूब से जाली नोट बनाना सीख जाने के बाद, जमशेदपुर में मानगो के गुलाब बाग स्थित घर पर असली पैसे को स्कैन करने के बाद काफी सावधानी से हूबहू असली नोट की ही तरह नकली नोट बनाया करता था.पुलिस ने बताया की युवक शहर में करीब 1 महीने से ज्यादा दिनों से नकली नोट को चला रहा था. पकड़ा गया आरोपी आफताब आलम ज्यादा तर सब्जी विक्रेता और फुटपाथी दुकानों में जाकर पैसे को चलाया करता था. युवक के पास से लाखों रुपयों के नकली नोट के अलावा जाली सर्टीफिकेट भी पाया गया हैं, पुलिस का कहना हैं की युवक नकली नोट के साथ- साथ जाली सर्टिफिकेट बनाने का भी काम करता था।

Advertisements
Ad 1

Related posts

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

कोचिंग छात्रा मौत मामला : दरिंदगी के बाद छत से फेंक कर हत्या का आरोप

error: