झारखण्डताजा खबरें

एडीएम ने भांजी लाठी, आमाघाटा में चलने लगे बुलडोजर

धनबाद: अंचल के आमाघाटा माैजा में सरकारी जमीन को खाली कराने पहुंचे एडीएम चंदन कुमार को विरोध का सामना करना पड़ा.लोगों ने एडीएम के नेतृत्व में पहुंची पुलिस-पदाधिकारियों की टीम को दाैड़ा दिया.लोगों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस-प्रशासन को थोड़ी देर के लिए पीछे हटने को मजबूर होना पड़ा.साथ ही डीसी के खिलाफ मूर्दाबाद के नारे भी लगाए. सरकारी जमीन पर बने निर्माण को तोड़ने के लिए लाई गई जेसीबी के सामने लोग खड़े हो गए. हालांकि बाद में एडीएम ने पलटवार किया.उन्होंने भीड़ पर जमकर लाठी भांजी.उनके पीछे-पीछे पुलिस की लाठियां भी दना-दन चलने लगी.इसके बाद भीड़ फट गई.अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलने लगे।

Related posts

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

शहीद होने के बाद भी उनकी आत्मा सिक्किम में भारत-चीन बॉर्डर पर देश की रक्षा कर रही है : बाबा हरभजन सिंह जी

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया

error: