बिहार

हर्ष उल्लास के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही स्वयं सेवी संस्था प्रथम एडुकेशन फाउंडेशन द्वारा गायघाट प्रोजेक्ट कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया. संस्था में अधिकांशतः महिला कार्यरत है जो बच्चों के साथ आंगनबाड़ी, प्रारंभिक विद्यालयों एवं बस्तियों में सीखने सिखाने की गतिविधियों से जुड़ी रहती हैं. इनके सराहनीय योगदान व उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्ष उल्लास के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर उन्होंने अपना अनुभव साझा किया. कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया व केक काटा गया. इस अवसर पर संस्था के कार्यक्रम राजेश कुमार पाण्डेय, अंशु सोनालिका, सबिता कुमारी, रश्मि सिन्हा, रूपम कुमारी, सोनी कुमारी, फेलो, बालिकाओं व स्वयं सेविकाओं, सुधांशु कुमार, गुलसन कुमार ने बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाई।

Related posts

सिख गुरुओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को अभिलंब प्रशासन गिरफ्तार करें : त्रिलोक सिंह निषाद

पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश बिहार विधान परिषद के लिए मनोनीत, कल ले सकते हैं शपथ

नगर निगम कर्मियों की हड़ताल सातवां दिन भी रहा जारी

error: