बिहार

नारी नर की शान है धरती की अभिमान है

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पाटलिपुत्र टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज नेहुरा माधोपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पाटलिपुत्र इंटरनेशनल स्कूल माधोपुर के नन्हे मुन्ने छात्रों द्वारा नारी शक्ति जिंदाबाद के गगनभेदी नारों ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में आयोजित नारी सशक्तिकरण शैक्षणिक अधिकार विषयक परिचर्चा में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं एवम शिक्षको द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किये गए। समारोह में प्रधानाध्यापक संगीत विभाग के संजय शर्मा ने कहा की विश्व के कल्याण एवम विकास नारी योगदान के बगैर अधूरा है.

Advertisements
Ad 1

मानवता के कल्याणार्थ आधी आबादी को शिक्षित करना अनिवार्य है जो प्रबुद्धजनों द्वारा ही सम्भव है. इस विषय पर डॉ रामाश्रय चौहान , प्रीति श्रीवास्तव, डॉ ब्रजेश मिश्र सेतुबन्धु मिश्र शैलेंद्र कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये। प्रमुख अतिथियों में ईं लाडले अहमद ,ई शाहिद मोबिन, शकील अहमद आदि ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. मौके पर संतोषी सिंह, ज्योति कुमारी , शालिनी झा , अजीत चौरसिया शैलेश कुमार फैज इकबाल समेत अन्य मौजुद रहे।

Related posts

महाशिवरात्रि के दिन पटना में गोलियों की तड़तड़ाहट, स्कॉर्पियो सवार दो दोस्तों पर हमला

महाशिवरात्रि पर राजद परिवार और उनके नेताओं ने शुभकामनायें दिया

पुलिस को कुचलने की कोशिश नाकाम, अन्तरजिला डकैत गिरोह के चार कुख्यात बदमाश गिरफ्तार!

error: