क्राइमताजा खबरेंबिहार

मनचलों ने विरोध करने वाली माँ को गोली मारकर किया हत्या

पटनासिटी: अनुमंडल फतुहां थाना के जग्गू बिगहा गॉव की है। जहाँ गॉव के कुछ दबंग मनचलों ने घर दरबाजे पर खड़ी एक 45 वर्षीय महिला को सर में गोली मार दिया। जिसे आनन फानन में फतुहां PHC लाया गया । जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने पूरे मामले की जाँच की। साथ ही खोखा भी बरामद किया. पुलिस ने मृतिका की पहचान आशा देवी के रूप में कि है.

पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है । मृतका के पति ललन यादव ने बताया कि उसके तीन बेटियां है। जिस पर गॉव के कुछ दबंग मनचले की गलत निगाह रहती थी और अक्सर उनकी बच्चियों के साथ छेड़खानी करता था। जिसका विरोध माँ करती थी। जिसको लेकर विवाद हुआ और माँ के विरोध करने पर बच्चियों की माँ आशा देवी को गोली मार कर हत्या कर दि। घटना के बाद पूरे गॉव में तनाव का माहौल है,तनाव को देखते हुए पुलिस की टीम पूरे गांव में गस्ती कर रही है और अतिरिक्त पुलिस वल भी भेजा जा रहा है।

Related posts

जिले में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का किया गया आयोजन, मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने का लिया गया संकल्प

जहानाबाद में पिंक बस सेवा शुरू, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सुरक्षित यात्रा की सुविधा

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पटना सिटी में अब वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र कुमार सिन्हा देंगे सेवा

error: