बिहार

जूनियर डॉक्टर शुभेंदु शेखर की कोरोना से हुई मौत

पटनासिटी: राजधानी का दूसरा बड़ा अस्पताल नालंदा मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले एक जूनियर डॉक्टर की कोरोना से मौत कोरोना महामारी का भय व्याप्त हो गया । वही कोरोना जांच में अन्य आठ जूनियर डॉक्टरों को कोविड पॉजिटिव पाये गए। जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया है नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नोडल पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि जूनियर डॉक्टर शुभेंदु शेखर की कोरोना से मौत हुई है और अस्पताल के आठ जूनियर डॉक्टर छात्र के संपर्क में आए और उनकी जाँच हुई और 8 छात्र में कोरोना पाया गया है.

वही उनके संपर्क में अस्पताल में मरीजों के इलाज करने के दौरान संपर्क में आए होंगे जिनकी भी जांच की जा रही है।बताया जाता है कि बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं और 2016 बैच के छात्र है शुभेंदु शेखर 24 को फरवरी सर्दी खासी से बीमार चल रहे थे जिस के बाद वह अपने घर चले गए, और अपने घर पर ही इलाज करा रहे थे/ रविवार को कोरोना पॉजिटिव शुभेंदु शेखर की रिपोर्ट आई थी। जबकि शुभेंदु शेखर ने कोविंड का पहला टीका लगाया था और सोमवार को अचानक तवियत बिगड़ी और इलाज के दौरान मौत हो गई।

Related posts

जिले में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का किया गया आयोजन, मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने का लिया गया संकल्प

जहानाबाद में पिंक बस सेवा शुरू, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सुरक्षित यात्रा की सुविधा

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पटना सिटी में अब वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र कुमार सिन्हा देंगे सेवा

error: