बिहार

वायुसेना केंद्र में संतरी ड्यूटी कर रहे राजस्थान के जवान ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड

बिहटा(आनंद मोहन): बिहटा वायुसेना केंद्र में सुबह 8 से 10बजे तक के लिये संतरी ड्यूटी कर रहे राजस्थान के जवान कर्ण लाल ने गोली मारकर सुसाइड कर ली। गोली की आवाज सुनते ही कई लोग उधर दौड़े तथा आनन – फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। बताया जाता है कि तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस व मृतक के परिजनों को दी गई। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।शनिवार को सुबह तक उसके परिजन बिहटा पहुंच जाएंगे.

Advertisements
Ad 1

फिलहाल वायुसेना का कोई भी अधिकारी इस घटना के बारे में कुछ भी बताने से बच रहा है।इसलिए घटना का सही कारण क्या है इसका कुछ भी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिजनों के आने के बाद बात सामने आएगी।बताया जा रहा है कि कर्ण लाल अविवाहित थे। ऐसे में यहां होने वाला पारिवारिक तनाव की बात आने की संभावना कम ही है।पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद जैसी शिकायत मिलेगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

शेखपुरा में पेंशन की बरसात : 62,315 लाभुकों के खाते में पहुंचे 7.18 करोड़, CM सम्राट चौधरी ने 1100 रु की दर से भेजी राशि

बिहार : हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी 1100 रु पेंशन, सीएम सम्राट चौधरी ने 94 लाख लाभुकों को भेजे 1100 करोड़

ईंट-भट्ठों पर खिली शिक्षा की रोशनी, शेखपुरा में 125 बच्चों को मिला स्कूल किट, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से जुड़ा अभियान

error: