बिहार

सरस्वती पूजा समिति बथनाहा ने विधि विधान के साथ किया सरस्वती पूजन

अररिया(चंदन कुमार: बथनाहा युवा सरस्वती पूजा समाती बथनाहा में मां सरस्वती की पूजा हो रही है । मौका बसंत पंचमी का है और मां सरस्वती को विद्या की देवी कहा जाता है । ऐसे में बथनाहा समाज मे बथनाहा युवा सरस्वती पूजा समाती द्वारा पूरे विधि विधान के साथ मां सरस्वती की पूजा की जा रही है । मां सरस्वती विद्या की देवी के साथ संगीत की भी देवी मानी जाती है, क्योंकि मां सरस्वती के हाथों में वीणा यह बताता है कि संगीत की भी देवी है विद्या और संगीत का समन्वय है. सरस्वती पूजा बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा होती है । बथनाहा में हो रही पूजा में सबसे पहले मां सरस्वती की प्रतिमा को प्राण प्रतिष्ठा किया गया । उसके बाद मां का आवाहन करने के बाद पुरोहित पूरे विधि विधान के साथ पूजा कर रहे हैं । सरस्वती पूजा के दिन बच्चों को जो पहली बार लिखना सीखते हैं मां सरस्वती के समक्ष बच्चों को लिखना सिखाया जाता है और महासरस्वती से यह कामना की जाती है कि बच्चे को पढ़ने लिखने की बुद्धि दे.

Advertisements
Ad 1

इस अवसर बथनाहा युवा सरस्वती पूजा समिति के अंकित कुमार , राहुल साह , अमन साह ,मन्ना साह , किशन साह , आयुष कुमार , विजय सोनी , रंजीत कुमार नितेश साह एवं समस्त बथनाहा सरस्वती पूजा समाती उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: