बिहार

बीते दिनों एक युवक की हत्या के मामले में आरोपी का गिरफ्तारी नहीं होने से किया सड़क जाम!

अररिया(रंजीत ठाकुर): जोगबनी वार्ड संख्या 10 निवासी प्रदीप राम के बेटे राहुल राम की बीते दिनों साजिश के तहत हत्या करने के मामलें को ले कर तीन दिन बीत जाने के बाद भी जोगबनी प्रशासन द्बारा पांच नामजद आरोपी को अब तक गिरफ्तार नही करने के वजह से भारत-नेपाल सीमा गाँधी चौक के समीप सड़क जाम कर एवं टायर जला कर प्रशासन के खिलाफ लोगों ने अपना विरोध जताया।मिली जानकारी अनुसार बीते सोमवार को जोगबनी वार्ड संख्या 10 के नाले में राहुल राम नामक युवक की लाश मिली थी।घटना के बाद मृतक के परिवार ने अररिया एसपी के समक्ष पांच लोगों पर हत्या कर देने की आशंका जताया था एवं अगले दिन पांच लोगों का नाम लिखित रूप में दर्ज भी थाने में कराया गया था जिसमें एसपी ने भी दोषी पर कारवाई का सख्त निर्देश जोगबनी थाना को दिए थें।इसके बावजूद पांच में से किसी की गिरफ्तारी नही होने से मृतक के परिवार वालो तथा गाँव के लोगो ने सीमा पर टायर जला कर गिरफ्तारी की मांग करते हूए प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी किया। परिवार वालो ने विरोद्ध के दरम्यान प्रशासन को नामजद के साथ मिलीभगत का भी आरोप लगा रहे थें एवं प्रशासन तीन दिनो में नामजद के घर गिरफ्तारी के लिये एक बार भी नही जाने का बात बता रहे थें.

Advertisements
Ad 1

इस संबन्ध में जोगबनी थाना प्रभारी आफताब अहमद ने बताया की पुलिस अपनी कारवाई में कही से भी ढिलाई नही बरत रही है।अहमद ने मृतक के परिवार वालो को 72 घंटा के अन्दर नामजद को गिरप्तार करने का आश्वासन दिया है।

Related posts

सीमावर्ती गांव हटेवा में एसएसबी का नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 134 पशुओं का हुआ उपचार

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

error: