ताजा खबरेंबिहार

सड़क दुर्घटना में एक 12 वर्षीय बालक की मौत!

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत आज मंगलवार एक दिसंबर को समय करीब 2:00 बजे दिन में लक्ष्मीपुर बथनाहा रोड स्थित भंगही पंचायत के मिल्की डुमरिया के पास सड़क पार करने के दरमियान एक 12 वर्षीय बालक की पूरब दिशा से आ रहे बाइक की ठोकर से घटनास्थल पर ही मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृत बालक शिवम कुमार दास पिता मंगलदास उम्र 12 वर्ष मिल्की डुमरिया वार्ड संख्या-09 निवासी सड़क के उत्तर भाग के सड़क पार कर रहा था, कि अचानक पूरब दिशा से एक बाइक तेज रफ्तार में आ रही थी, जिससे उक्त बालक को ठोकर लग गया और रोड पर ही गिर गया। ठोकर से बालक बुरी तरह जख्मी हो गया इतने में बाइक चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। बालक को जख्मी हालत में सड़क पर गिरा देख आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक बालक की जान जा चुकी थी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने फुलकाहा थाना पुलिस को दीया फुलकाहा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अररिया भेज दिया। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Related posts

पटना सिटी में 20 नवंबर को धूमधाम से मनेगा श्री श्याम जन्मोत्सव, भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

राज्य औषधि नियंत्रण विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्य भर में 30 से अधिक प्रतिष्ठानों एवं सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में औचक निरीक्षण

पटना सिटी रेड क्रॉस भवन में ब्लड बैंक और डायलिसिस सेवा शुरू कराने की पहल, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन