बिहार

भरगामा बाजार से कालाबाजारी का 90 बोरा चावल जब्त

अररिया, रंजीत ठाकुर। भरगामा बाजार में कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 बोरा चावल से लदा एक पिकअप वाहन जब्त किया है। यह कार्रवाई फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में की गई। छापेमारी दल में बीडीओ शशिभूषण सुमन, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, एमओ गणेश कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। बताया गया कि भरगामा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-01 स्थित श्रीवास्तव टोला में एक पिकअप वाहन पर एसएफसी गोदाम का टैग लगा 90 बोरा चावल लदा होने की गुप्त सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर एसडीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जहां आलोक भगत, पिता नेवी भगत के गोदाम पर जांच के दौरान 90 बैग चावल बरामद किया गया। चावल के बोरे पर एसएफसी गोदाम का टैग लगा हुआ पाया गया। मौके से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किया गया। प्रशासन ने गोदाम को भी कब्जे में लेते हुए विधिवत जब्ती सूची तैयार कर भरगामा थाना को सुपुर्द कर दिया है। एसडीओ अभय कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला कालाबाजारी का प्रतीत होता है। जब्त सामान के आधार पर भरगामा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

समावेशी विकास के लिए बीमा क्षेत्र में नवाचार आवश्यक : डॉ. प्रेम कुमार

बाढ़ के बीच स्वास्थ्य सेवाओं का ‘ऑपरेशन’ : 22 कैंप, 5 बोट एम्बुलेंस और 700 लोगों का इलाज

खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के दो मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार!

error: