बिहार

माइक्रोफाइनेंस कर्मी से छिनतई व गोलीकांड का 12 घंटे में खुलासा

अररिया, रंजीत ठाकुर। आरएस थाना पुलिस ने गत शनिवार दोपहर माइक्रोफाइनेंस कर्मी से छिनतई एवं गोलीकांड मामले का महज 12 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सिमराहा औराही वार्ड संख्या-02 निवासी अमित कुमार यादव (24), पिता सुशील यादव, सुमित कुमार यादव (23), पिता स्वर्गीय गंगा यादव तथा ओमनगर वार्ड संख्या-08 निवासी रविशंकर कुमार उर्फ भोलम (30), पिता रामोतार महतो के रूप में हुई है।

Advertisements
Ad 1

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक कट्टा, एक खोखा, एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, घटना में प्रयुक्त एक केटीएम बाइक का चेसिस तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी अमित कुमार यादव का सिमराहा थाना कांड संख्या 112/24, 420/24 तथा कुर्साकांटा थाना कांड संख्या 24/23 में पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। वहीं सुमित कुमार यादव का सिमराहा थाना कांड संख्या 112/24, 420/24, 768/23 सहित कुर्साकांटा थाना कांड संख्या 24/23 में नाम दर्ज है। रविशंकर कुमार उर्फ भोलम का अररिया थाना कांड संख्या 495/24 एवं 286/21 में पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड है। इस कार्रवाई में सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार, पुअनि संतोष कुमार, आरएस थानाध्यक्ष पुअनि अंकुर, पुअनि त्रिपुरारी कुमार सहित डीआईयू टीम शामिल रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।

Related posts

₹3936 करोड़ की लागत से बनेगा खगड़िया–पूर्णिया 4-लेन हाईवे, 2 घंटे में तय होगी दूरी

कंगन घाट पर चला स्वच्छता एवं पूजन सामग्री पुनर्चक्रण अभियान, 1200 किलो कचड़ा किया गया एकत्रित

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने आलोक कुमार सिंह

error: