बिहार

ब्राउन शुगर एवं अन्य आपत्तिजनक सामान के साथ 9 व्यक्ति गिरफ्तार!

अररिया(रंजीत ठाकुर): जोगबनी एसएसबी 56 वीं वाहिनी बीओपी कैंप के प्रभारी एवं जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर जोगबनी सीमाक्षेत्र के इस्लामपुर वार्ड संख्या-06 में छापेमारी कर 14 ग्राम ब्राउन शुगर,02ग्राम गाजा, दो मोटरसाइकिल, 1,98,500 नेपाली करेंसी तथा 8,000 इंडियन करेंसी एवं कई मोबाइल के साथ 9 व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जिसमें पुरुषोत्तम चौधरी, मोहम्मद साहिल, रविंद्र रावत, अजय कामत, राकेश पोंडेल, मोहम्मद अजीम, शबनम खातून, विधान अधिकारी, शिवम साह, शामिल हैं।

Advertisements
Ad 1

सभी आरोपी को अवश्य पूछताछ कर जोगबनी थाना पुलिस को सुपुर्द किया। जोगबनी थाना पुलिस ने सभी आरोपी से आवश्यक पूछताछ कर कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। बता दें कि जोगबनी थाना क्षेत्र के सीमा इलाका में प्रत्येक दिन नशीली पदार्थों का जखीरा मिलता रहता है, परंतु तस्करों का हौसला इतना बुलंद है कि पुलिस और एसएसबी जवानों को भी चुनौती देते आ रहे हैं।

Related posts

शेखपुरा में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण को लेकर बैठक, समुदाय की भागीदारी पर जोर

डीएम ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

आरटीई : निजी विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले सीटों की संख्‍या नहीं भरने पर होगी कार्रवाई

error: