बिहार

पटना एम्स में भर्ती 75 वर्षीय जज ने कोरोना को हराया!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में भरती 75 साल के जस्टिस भरत प्रसाद यादव ने कोरोना को अपने अदम्य साहस के बूते हरा दिया। सोमवार को एम्स से चिकित्सको ने जस्टिस भरत प्रसाद यादव को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया। इसकी जानकारी एम्स के कोरोना नोडल ऑफिसर डॉ संजीव कुमार ने दी। डॉ संजीव ने बताया कि बोरिंग रोड निवासी 75 सांल के जस्टिस भरत प्रसाद यादव को एम्स में 2 नवम्बर को एडमिट कर इलाज शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि अभी एम्स पटना के कोरोना वार्ड पूरी तरह खाली हो गया है । यहाँ कोई भी कोविड 19 से संक्रमित मरीज नही है । डॉक्टर संजीव ने कहा है कि कोरोना के मरीज भले ही कम सामने आ रहे हैं इसके बावजूद लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना बेहद जरूरी है।

Related posts

एम्स पटना ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए 6-दिवसीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

जहानाबाद में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, ‘नया सवेरा 3.0’ के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

error: