बिहार

72 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार!

जमुई(मो.अंजुम आलम): उत्पाद विभाग की टीम को एक बार फिर विदेशी शराब की खेप को जब्त करने में कामयाबी मिली है। अवैध शराब के खिलाफ़ उत्पाद विभाग द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान से इनदिनों कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि सोनो के बिटिया घाटी से वाहन चेकिंग के दौरान एक मारुति सुजुकी वाहन से 72 बोतल विदेशी शराब जब्त किया गया है। साथ ही दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान झारखंड के रामगढ़ वार्ड संख्या 8 निवासी आनंद सिंह और वार्ड संख्या 6 निवासी रामाशीष सिंह के रूप में हुई है। उत्पाद अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान मारुति सुजुकी वाहन को जांच किया गया तो वाहन में बने तहखाना में 72 बोतल विदेशी शराब पाया गया।

Advertisements
Ad 1

जिसे जब्त कर 2 तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि शराब झारखंड के रामगढ़ से पटना ले जाया जा रहा था। उत्पाद टीम द्वारा वाहन को जब्त कर उत्पाद कार्यालय लाया गया है। गिरफ्तार तस्कर से पूछ-ताछ की जा रही है। कागजी प्रक्रिया के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। उत्पाद विभाग की गठित टीम में उत्पाद इंस्पेक्टर सुभाष कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मधुसूदन यादव, सब इंस्पेक्टर राजा बाबू, एसआई मु. दिलदार अंसारी, सिमरन भारती, उत्पाद सिपाही अजय कुमार, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, विकास, मु. मंजर हुसैन, रामकैलाश महतो, पूजा कुमारी और रूबी खातून मौजूद थे।

Related posts

ITI और स्वास्थ्य केंद्र अब बाबा महतो साहब के नाम पर, CM सम्राट चौधरी ने किया मेले का शुभारंभ

धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

error: