बिहार

पटना पुलिस के विशेष अभियान में 67 अपराधी गिरफ्तार, 20 ने किया आत्मसमर्पण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक-01 दानापुर के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत दानापुर अनुमंडल क्षेत्र में विगत 24 घंटे में 67 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, बढ़ती पुलिस दबिश के कारण 20 अभियुक्तों ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।

अभियान में बरामदगी और कार्रवाई-

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने 01 पिस्टल, 02 मैगजीन, 17 जिंदा कारतूस के साथ 01 स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की है। इसके अलावा, 47 लीटर अवैध शराब भी बरामद की गई है।

पुलिस प्रशासन की प्रतिक्रिया-

इस विशेष अभियान के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक-01 दानापुर भानुप्रताप सिंह ने कहा कि अपराध एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर अंकुश लगाना है।

Related posts

सुबह सुबह बिहटा सरमेरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने सीएनजी टेम्पो को मारी टक्कर

जहानाबाद पुलिस अधीक्षक ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

ऑपरेशन आहट के तहत अररिया रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी व बाल शोषण के खिलाफ जागरूकता अभियान

error: