बिहार

56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने तस्करी का यूरिया एवं कपड़ों का बैग किया जप्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर : रविवार को 56वीं वाहिनी स.सी.ब.बथनाहा के कार्यक्षेत्र बाह्य सीमा चौकी “जी” समवाय घुरना के कार्यक्षेत्र में भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 191/5 के नजदीक भारत साइड लगभग 5 मीटर पर तस्करी का 12 बैग यूरिया (प्रति बैग 50 किलो ग्राम) कुल=600 किलो ग्राम एवं कपड़ों का एक बैग जिसे छुपा कर रखा था।

जो भारत से नेपाल के तरफ ले जाने की कोशिश में था। जिसे सशस्त्र सीमा बल की नाका टीम द्वारा जब्त किया गया। जिसे आवश्यक कार्रवाई के बाद कस्टम कार्यलय फारबिसगंज को सुपूर्द किया गया ।

Related posts

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध

उर्दू गजल अदब की आबरू है : कुलसचिव

जिले के क्लैप लिपि और प्लेट से संबंधित बच्चों को स्वस्थ्य बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा भेजा गया पटना