बिहार

गुरु गोविंद सिंह जी की 358वीं जयंती : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने टेका मत्था

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) तख्त श्री हरमन्दिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा में आज 358वें प्रकाश पर्व के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती मनाने के लिए श्रद्धा भाव से गुरु घर में मत्था टेका और गुरु का आशीर्वाद लिया।

इस विशेष अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु पटना साहिब पहुंचे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने गुरुद्वारे के दीवान हॉल में भी शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी और कई अन्य गणमान्य लोग एवं अधिकारी भी उपस्थित थे।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में गुरु महाराज के योगदान और उनकी शिक्षाओं पर चर्चा की गई और श्रद्धालुओं ने गुरु के आशीर्वाद से बिहार राज्य की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

Related posts

बिहार : केंद्र-राज्य के सहयोग से बिहार में विकास को मिलेगी रफ्तार : 1 जुलाई से लागू होगी VB G RAM G योजना

डीएम ने जन-कल्याण शिविर का किया औचक निरीक्षण : आई-कार्ड अनिवार्य, 30 जून तक लंबित काम निपटाने के निर्देश

नशा मुक्त सप्ताह’: अनुमंडल से प्रखंड तक अधिकारियों-कर्मियों ने ली ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ

error: