बिहार

पोखर में डूबने से 32 वर्ष से युवक की मौत!

फुलवारीशरीफ(न्यूज क्राइम 24): पटना के जानीपुर थाना अंतर्गत मुरादपुर गांव के पोखर में बुधवार की देर शाम एक युवक का शव देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई .लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी . मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से जब शव को बाहर निकाला गया तो उसकी शिनाख्त मुरादपुर गांव निवासी योगेश्वर पासवान के 32 वर्षीय पुत्र राजेश पासवान के रूप में होते ही परिवार में रोना पीटना मच गया .

लोगों का कहना है कि मृतक नशा करने का आदी था और लगता है कि दोस्तों के साथ नशा करने के दौरान पोखर में गिर गया जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई. राजेश पासवान के पोखर में डूबने के बाद उसके दोस्त वहां से डर के मारे अपने अपने घर चले गए और किसी को सूचना नहीं दिए . हालांकि पोखर में राजेश पासवान के गिरने से डूबने की चर्चा गांव में होने लगी .इसके बाद लोग वहां जमा होना शुरू हो गए स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जानीपुर थाना पुलिस को दी.

गांव वालों ने बताया कि राजेश पासवान भी मजदूरी करता था .उसकी एक बेटी तमन्ना कुमारी शादी योग्य हो चुकी थी ,जिसकी शादी के लिए वह परेशान रहा करता था. इसके अलावा उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे भी हैं. उसकी पत्नी सुषमा देवी मां चिंता देवी और पिता योगेश्वर पासवान समेत पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल होने लगा .

मौके पर पहुंचे जानीपुर थाना अध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है . पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक की मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से खुलासा हो पाएगा .

Related posts

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश, सीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 20 फरियादें, समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश

error: