बिहार

ब्रह्मपुर बाजार के पास स्कॉर्पियो से 316.5 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार!

फुलवारीशरिफ, अजीत। गुप्त सूचना के आधार पर बेउर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर बाजार से बेउर बाइपास की ओर आ रही एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस ने वाहन मालिक और चालक समेत दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नेउरा थाना क्षेत्र निवासी राजू कुमार तथा नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके कब्जे से स्कॉर्पियो (संख्या- BR01PS1245) से 636 बोतल विदेशी शराब, जिसकी कुल मात्रा 316.5 लीटर है, बरामद की. इसके अलावा दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया। बेउर थाना में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस शराब की खेप के स्रोत और इसके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Related posts

तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले को लेकर सरकार पर साधा निशाना, 5500 करोड़ के हिसाब का उठाया सवाल

कांवरिया भक्तों की सेवा में स्वयं जुटे नित्यानंद राय, सेवा और समर्पण की पेश की मिसाल

जनसुनवाई में मंत्री लेशी सिंह एवं सुनील कुमार ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

error: