बिहार

तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले को लेकर सरकार पर साधा निशाना, 5500 करोड़ के हिसाब का उठाया सवाल

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले के नौ वर्ष पूरे होने पर सरकार और जांच एजेंसियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सृजन घोटाले में सरकारी खजाने के करीब 5500 करोड़ रुपये की हेराफेरी हुई, लेकिन नौ वर्ष बाद भी इस राशि का पूरा हिसाब सामने नहीं आया है।

तेजस्वी यादव ने अपने प्रेस वक्तव्य में कहा कि आज से ठीक नौ वर्ष पूर्व बिहार में 5500 करोड़ रुपये के सृजन घोटाले का पर्दाफाश हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों ने सरकारी धन को अपने नजदीकियों के निजी खातों में ट्रांसफर कराया।

उन्होंने दावा किया कि कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के घोटाले से जुड़े लोगों के साथ लेनदेन और कथित करीबी संबंधों के साक्ष्य सामने आए थे, लेकिन जांच एजेंसियों ने मामले पर कार्रवाई नहीं की। नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि घोटाले के नौ वर्ष बीत जाने के बावजूद 5500 करोड़ रुपये का पूरा हिसाब-किताब और लेखा-जोखा सामने क्यों नहीं आया। उन्होंने भाजपा पर भ्रष्टाचार को लेकर भी तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि सत्ता से जुड़े लोगों के खिलाफ जांच में दोहरा रवैया अपनाया जाता है। तेजस्वी यादव ने अपने बयान के अंत में तंज कसते हुए कहा, “5500 करोड़ लूट, सृजन के दुर्जन कर रहे आराम।

Related posts

हर्ष फायरिंग का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल मचा हड़कंप, मामला दर्ज

हाई-वोल्टेज ड्रामा : दोस्तों से कहासुनी के बाद नशे में 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

यातायात पुलिस की सतर्कता से चोरी की स्कूटी बरामद, पत्रकार नगर थाना पुलिस को सौंपा

error: