बिहार

एम्स में कोरोना से 2 लोगों की मौत, 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए एडमिट

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में सोमवार को  2 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो को एडमिट किया गया है. एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक  करपी अरवल निवासी 53 वर्षीय कौशल कुमार एवं सुपौल निवासी 46 वर्षीय स्वाति सिंह की मौत कोरोना से हो गयी । वहीं  एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 4 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजो को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है ।इसके अलावा एम्स में 4 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।  वहीं सोमवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 74 मरीजों का इलाज चल रहा था।

Advertisements
Ad 1

Related posts

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक

एम्स पटना में विश्व किडनी दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम, समय पर जांच और अंगदान पर दिया गया जोर

error: