बिहार

‘2025 में 225 और फिर से नीतीश’ एनडीए का एक लक्ष्य -एक उद्देश्य : उमेश सिंह कुशवाहा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बुधवार को गोपालगंज जिला के वीएम फील्ड में आयोजित एनडीए जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार जद(यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि साझा कार्यक्रम चलाकर बूथ स्तर तक गठबंधन को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि एनडीए की एकजुटता के आगे विपक्ष का नकारात्मक मंसूबा कभी सफल नहीं होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ‘2025 में 225 और फिर से नीतीश’ एनडीए परिवार का एक लक्ष्य – एक उद्देश्य है। जिसको साकार करने हेतु घटक दलों के सभी सम्मानित प्रदेश अध्यक्षगण एक साथ तमाम जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं को विजय का मुलमंत्र दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आम जनता को अपना परिवार मानते हैं एवं जनहित के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता है।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि विगत 19 वर्षों के कार्यकाल में मानवीय आवश्यकताओं से जुड़ी बुनियादी संरचनाओं को सुदृढ़ करने के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए है। सड़क, बिजली, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और नारी सशक्तिकरण की दिशा में हमारे नेता श्री नीतीश कुमार ने अपनी दूरदर्शी सोच से अनूठा मिसाल पेश किया है।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के क्रम में तकरीबन 138 करोड़ रुपये की लागत से 72 विकास योजनाओं की सौगात गोपालगंज वासियों को दिया। डबल इंजन की एनडीए सरकार सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बिना काम के क्रेडिट लेने वालों के बहकावे में कभी नहीं आना है, जबकी एकजुट होकर ऐसी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में अपरहण का उद्योग चलता था। चारों ओर आए दिन हत्या, लूट, रंगदारी, और बलात्कार की घटनाएं होती थी लेकिन वर्ष 2005 में सत्ता का बागडोर संभालते ही श्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया और आज बिहार न्याय के साथ विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2010 चुनाव परिणाम से बेहतर प्रदर्शन कर 225 सीटों पर एनडीए का विजय पताका लहराना है।

उक्त मौके पर भाजपा के मा0 प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 दिलीप जायसवाल, हम(से0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अनिल कुमार, लोजपा (आर0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी एवं रालोमो के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन चैधरी, मा0 मंत्री श्री सुनील कुमार, मा0 मंत्री श्री जनक राम, मा0 सांसद श्री आलोक कुमार सुमन, मा0 विधानपार्षद श्री विरेन्द्र नारायण यादव, पूर्व मंत्री श्री रामसेवक सिंह कुशवाहा एवं जद(यू0) के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी स्थापना श्री चंदन कुमार सिंह सहित एनडीए के कई मा0 विधायकगण एवं वरीय नेतागण उपस्थित रहे।

Related posts

बापू टावर में अलका दास की एकल चित्रकला प्रदर्शनी ‘प्रवाह’ शुरू

पटना में 17 मई को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

अपराधियों को सजा दिलाने की रफ्तार तेज, 4 महीने में 453 को आजीवन कारावास

error: