बिहार

अखिल भारतीय राष्ट्रीय परिषद की 21वीं वार्षिक बैठक आयोजित

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): शनिवार को फुलवारी शरीफ़ में देश की जानी-मानी राष्ट्रीय संस्था अखिल भारतीय राष्ट्रीय परिषद की 21वीं वार्षिक बैठक बड़ी धूमधाम से संपन्न हुई। इसमे देर शाम शिरकत करने आये बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि आपसी एकता सामाजिक सद्भाव सामाजिक समरसता और एक दूसरे के प्रति वैमनस्यता को दूर करके ही स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। हर धर्म वर्ग और जाति के लोगों को शिक्षा को हथियार बनाकर अपना भविष्य सँवारा जा सकता है। अखिल भारतीय मिल्ली काउंसिल वर्षो से समाज और देश की तरक्की के लिए लोगो को जागरूक करता आ रहा है। हम सब मिलजुलकर ऐसा समाज बनाये जिससे राज्य और देश तरक्की के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

Advertisements
Ad 1

काउंसिल के संयोजक और देश के मशहूर सर्जन डॉ. अहमद अब्दुल हई ने स्वागत भाषण देते हुए कहाः पूरा देश इस समय अव्यवस्था के दौर से गुजर रहा है। शायद एकता की आवश्यकता आज से अधिक कभी नहीं थी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौलाना अनीस-उर-रहमान कासमी ने कहा, “आखिरकार हमें गंभीरता से सोचना होगा और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे तभी देश के हालात बदले जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि कि परिषद ने देश का मार्गदर्शन करने का अपना कर्तव्य निभाया है । उन्होंने कहा आज मुसलमानों के बारे में कई गलतफहमियां हैं उसे दूर करना होगा । उन्होंने कहा कि एक दूसरे के प्रति आपसे विश्वास को बढ़ावा देना होगा। कहा, “इस्लाम को अपने दिल के करीब रखना जरूरी है। इसके बिना कोई काम नहीं हो सकता। उसके बाद जब हम साथ मिलकर काम करेंगे और आगे बढ़ेंगे तो मुल्क और राज्य भी तरक्की करेगा। बैठक को डॉक्टर शफी मशहदी,डॉ मुहम्मद मंजूर आलम, शाह अजमल, फारूक नदवी, मौलाना हकीम मोहम्मद अब्दुल्ला माघी समेत कई गणमान्य लोगों ने अपना विचार व्यक्त किए।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: