बिहार

पटना एम्स में कोरोना संक्रमित 19 मरीजों का चल रहा इलाज

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना समेत बिहार के विभिन्न जिलों से लगातार कुरौना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. ऐसे में रोजाना कोविड 19 संक्रमित मरीज पटना एम्स और अन्य अस्पतालों में पहुंच रहे हैं . कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा और विभिन्न अस्पतालों में कोरोना जांच के दौरान पॉजिटिव मरीजों के सामने आने के बावजूद आम लोग अभी भी कोरोना से बचने के लिए जारी की गई गाइडलाइन कान पलन नहीं कर रहे हैं.कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पटना एम्स ने आम लोगों से कोरोना से बचाव के लिए जारी की गई गाइडलाइन का अनुपालन करने की अपील की है .

कोरोना नोडल ऑफिसर डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि पटना एम्स में शनिवार की शाम तक कोरोना संक्रमित कुल 19 मरीजों का कोविड-19 वार्ड में इलाज चल रहा है. इनमें चंपारण वैशाली गया पटना मुंगेर मुजफ्फरपुर सुपौल पालीगंज समस्तीपुर सारण अरवल बक्सर समेत अन्य जिलों के मरीज शामिल है .इनमे 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज शनिवार को ही भर्ती किए गए हैं. उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों में 3 से 4 मरीज स्वस्थ होकर कोरोना को मात दिया है जिन्हें एम्स से डिस्चार्ज भी कर दिया गया .

Related posts

पटना में बाढ़ की स्थिति पर रविशंकर प्रसाद ने अधिकारियों से की बात, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

नवनिर्मित 30 बेड के ICU का स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार ने उद्घाटन किया

बेंगलुरु में चार दिवसीय बिहार महोत्सव-2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और श्री श्री रविशंकर ने किया दीप प्रज्ज्वलित

error: