क्राइमबिहार

गौरीचक थाना से शराब के मामले में 18 लोगों को भेजा जेल!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): जानीपुर थाना पुलिस ने सोन नहर रोड में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांड के बोतलें बरामद की गई । स्कॉर्पियो को जप्त करते हुए पुलिस ने शराब धंधेबाज और स्कार्पियो चालक सासाराम निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

जानीपुर थाना अध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग से मिली सूचना के बाद पुलिस टीम को वाहन जांच के लिए लगाया गया था। इस दौरान एक स्कॉर्पियो की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब बरामद किए गए । थानेदार ने बताया कि कुल 294 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है । स्कॉर्पियो चला रहे सासाराम के रहने वाले दीपक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जप्त कर लिया है।

Related posts

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

error: