बिहार

पार्सल वैन में 1783.8 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, रामकृष्णा नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फुलवारी शरीफ, अजीत : मद्य निषेध इकाई और रामकृष्णा नगर थाना की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. आसूचना संकलन के आधार पर की गई छापेमारी में कुल 1783.8 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है. मौके से चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त एक पिकअप वैन को भी जब्त कर लिया गया है.

रामकृष्णा नगर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि न्यू साईं बिहार कॉलोनी स्थित एक पार्सल वैन में अवैध रूप से शराब की खेप छिपाकर रखी गई थी. छापेमारी के दौरान वहां से ऑफिसर्स चॉइस ब्रांड की लगभग दो सौ कार्टन विदेशी शराब जब्त की गई. पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने खुलासा किया कि शराब से लदी पिकअप वैन को उन्होंने पार्सल वैन का रूप देकर शराब तस्करी की योजना बनाई थी.

Advertisements
Ad 1

गिरफ्तार तस्करों की पहचान रामू कुमार (चालक), मिंटू कुमार, बिरजू कुमार और रजनीश कुमार के रूप में की गई है. सभी आरोपी चंडी, नालंदा के निवासी हैं. पुलिस ने बताया कि इस तरह की तस्करी में यह गिरोह पहले भी संलिप्त रहा है और अन्य कड़ियों को खंगालने के लिए पूछताछ जारी है.

Related posts

बिहार कैबिनेट मीटिंग में 20 अहम प्रस्तावों पर मुहर, AI मिशन, E-Bus और E-Voting जैसे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बैठक आयोजित किया गया

शेखपुरा डीएम ने EVM वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

error: