बिहार

देव के तालाब में डूबकर 11 वर्षीय बच्चे की हुई मौत!

औरंगाबाद(प्रमोद कुमार सिंह): देव थाना क्षेत्र के पताल गंगा तालाब में रविवार के पूर्वाह्न 11 बजे नहाने के दौरान एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।मृतक बच्चे की पहचान देव के दीवान बिगहा निवासी विष्णु प्रसाद के पुत्र प्रियांशु के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियांशु अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। लेकिन इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथ रहे बच्चो ने शोर मचाया तो आस पास के लोग दौड़े और इसकी सूचना परिजनों को दी।

Advertisements
Ad 1

स्थानीय लोगों ने तालाब में कूदकर बच्चे को निकाला और इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव लाए। मगर स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रियांशु के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सबों का रो रोकर हाल बेहाल है।

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

error: