बिहार

सरकारी एम्बुलेंस की चपेट में आकर बच्ची का पैर टुटा!

बेगूसराय(राकेश यादव): बछवाड़ा के अरबा में सरकारी एम्बुलेंस की चपेट में आने के कारण एक पांच वर्षीय बच्ची बुरी तरह घायल हो गयी। बताते चलें कि सरकारी स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन के 102 पर दिए गए लोकेशन पर एम्बुलेंस कादराबाद गांव जा रही थी। इसी क्रम में बछवाड़ा-कादराबाद पथ पर अरबा गांव के वार्ड सात के समीप सड़क पार करने के क्रम में स्थानीय निवासी अरविंद कुमार की पुत्री कृतिका कुमारी एम्बुलेंस की चपेट में आ गयी। जिसके कारण उक्त बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटनाक्रम में पहुंचे ग्रामीणों नें एम्बुलेंस चालक को जमकर कोपभाजन का शिकार बनाया। इस क्रम में स्थानीय बुद्धिजीवियों के हस्तक्षेप पर आक्रोशित लोगों को नियंत्रित किया जा सका। तत्पश्चात उक्त घायल बच्ची को दुर्घटनाग्रस्त एम्बुलेंस से हीं सीएचसी बछ्वाड़ा लाया गया। जहां चिकित्सकों नें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया।

Related posts

बैंकॉक के वाट अरुण मंदिर की तर्ज पर बना मां काली का भव्य पंडाल, 10 दिनों तक सजेगी सांस्कृतिक महफिल

दीपावली और छठ को लेकर फुलवारी थाने में शांति समिति की बैठक, सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

स्मैक तस्करों को 11 लाख रुपये लेकर छोड़ने के मामले में एक सिपाही गिरफ्तार, सात पुलिसकर्मी फरार