बिहार

माता काली प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा के साथ प्रतिमा को किया स्थापित!

समस्तीपुर(रमेश शंकर झा): जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा चौक पर नवनिर्मित मंदिर में माँ काली की प्रतिमा को स्थापित किया गया। इस उपलक्ष में 201 कुमारी कन्याओ द्वारा बूढी गंडक नदी से जल भर कर मंदिर परिसर में लाकर रखा गया। उसके उपरांत पंडितों द्वारा मंत्रोचारण के साथ माता काली की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इस शुभ पल को देखने के लिये सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण महिला व पुरुष उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में गांव के कई गणमान्य व्यक्ति मुखिया अनामिका देवी, पूर्व शिक्षक शशि भूषण चौधरी, सरपंच मनोज कुमार चौधरी, पीडीएस डीलर नीरज कुमार, संगीत कुमार, रमेश चौधरी, परमहंसू कुमार, बिजय चौधरी सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Related posts

काजीकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध पर कटाव को नियंत्रित करने के लिए युद्धस्तर पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य जारी : अभियंता प्रमुख से मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र ने की वार्ता

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव के साथ की बैठक, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का दिया निर्देश

रक्षाबंधन पर बिहार में 300 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना : अशोक कुमार वर्मा

error: