बिहार

बैठक में भाग लिया RSS प्रमुख मोहन भागवत!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत ने पटना सिटी का दौरा कर बाईपास थाना क्षेत्र के मरचा मरची स्थित केशव सरस्वती विद्या मंदिर पहुँचे। जहाँ उन्होंने ने उत्तर पूर्वी क्षेत्र अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के दो दिवसीय बैठक में भाग लिया ।इस मौके पर संघ के सदस्यो ने उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि देश भर के 11 क्षेत्रो में RSS का नेटवर्क फैला हुआ है , प्रत्येक वर्ष अलग -अलग जगहों पर RSS की बैठक होती है और इस साल दीपावली के समय प्रयाग राज में बैठक होना था पर कोरोना महामारी को लेकर बैठक को स्थगित किया गया । इसबार पूर्वोत्तर राज्य बिहार मे पटना सिटी के मरचा मरची इलाके में स्थित केशव सरस्वती विद्या मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया।जहाँ सोसल डिस्टेंसिंग और , सरकार के गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आने वाले वर्ष की रूप रेखा तय की गई।साथ ही चल रहे मौजूदा कार्य पर समीक्षा भी की।

Related posts

गन्ना यंत्रीकरण योजना : किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान

IGIMS में जटिल इसोफेगस-प्लूरल फिस्टुला का आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से सफल प्रबंधन

लिवर प्रत्यारोपण की ऐतिहासिक उपलब्धि पर IGIMS की चिकित्सकीय टीम ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से की शिष्टाचार मुलाकात