ताजा खबरेंबिहार

पटना के दीघा का कुख्यात रवि ग्रुप को शादी के मंडप से एसटीएफ ने उठाया!

पटना(अजित यादव): पटना के दीघा थाना अंतर्गत रामजी चक का रहने वाला कुख्यात अपराधी रवि ग्रुप को एसटीएफ की टीम ने अथमलगोला के हाईवे पर स्थित एक मैरिज हॉल से शादी के मंडप से उठा लिया। मैरेज हॉल में रवि गोप की शादी हो रही थी । इस दौरान रवि गोप की हल्दी को रस्म अदायगी हो रही थी उसी दौरान पहुंची एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शादी के मंडप से रवी गोप की गिरफ्तारी से वहा अफरा तफरी मच गई। पटना एसटीएफ ने रवि गोप की गिरफ्तारी पुष्टि करते हुए बताया कि 50 हजार इनामी अपराधी रवि गुप्ता की शादी होने की सूचना मिली थी मौके पर पहुंची टीम ने शादी के मंडप से रवि गोप को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने रवि गोप के ऊपर 50000 का इनाम रखा था । वहीं खुद अपराधी रवि के परिजनों ने बताया कि हत्या का एक मामला दानापुर नासरीगंज का उस पर चल रहा था जिसमें वह फरार चल रहा था । परिवार वालों के समझाने के बावजूद रवि ग्रुप सरेंडर नहीं कर रहा था जिसके चलते उसके घर की कुर्की भी हो चुकी थी । परिवार वाले चाहते थे कि उसकी शादी हो जाए ताकि वह संभल जाए। परिजनों का कहना है कि हल्दी की रस्म के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी।

Related posts

अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई!जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह

जहानाबाद में 154 एएसआई बने एसआई, पुलिस केंद्र में पिपिंग समारोह आयोजित

नालों में गोबर-मल-मूत्र बहाने पर रोक की मांग, वार्ड 60 की पार्षद ने नगर आयुक्त को सौंपा पत्र

error: