क्राइमताजा खबरेंबिहार

नेपाल पुलिस ने 25 वर्षीय युवक को 52 हजार भारतीय करेंसी के साथ किया गिरफ्तार!

अररिया(रंजीत ठाकुर): गुरुवार की देर संध्या जोगबनी के चाणक्य चौक से नेपाल प्रवेश किये अररिया के 25 वर्षीय युवक सुजीत कुमार को नेपाल पुलिस के द्वारा 52 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि हिरासत में लिए गए युवक ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि न्यू ईयर पार्टी के लिए पोखरा जा रहा था हालांकि पुलिस युवक के दिये गए इस बयान से संतुष्ट नजर नही आई है। इलाका पुलिस कार्यलय रानी के इंस्पेक्टर दीपक थापा से पूछे जाने पर कहा कि सीमा से सटे जिले का युवक है।उन्होंने कहा कि नेपाल में 100 से ऊपर का भारतीय नोट प्रतिबंध है फिर यह बात हजम होने वाली नही है। प्रथम अनुसंधान में पैसा हवाला से जुड़ा होने का संकेत मिला है। हालांकि पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक को रानी भंसार में सुपुर्द करने की कही है।

Related posts

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 12 जन समस्याएं, समय पर निपटारे का दिया निर्देश

शेखपुरा डीएम शेखर आनंद का सख्त फरमान – 2 सप्ताह में निपटाएं सभी लंबित आवेदन, नहीं तो कार्रवाई

बिहार : 15 अगस्त की तैयारियां शुरू, परेड ग्राउंड में होगा मुख्य समारोह – डीएम शेखपुरा ने दिए निर्देश

error: