क्राइमताजा खबरेंबिहार

दवा व्यवसाई को अज्ञात अपराधियों ने मारा ताबड़तोड़ गोली!

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के फारबिसगंज शहर के दवा व्यवसायी जनता मेडिकल के मालिक पवन केडिया को अज्ञात अपराधियों ने सोमवार की देर शाम गोली मार दी। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। बताया जाता है कि वे अपने स्कूटी से घर जा रहे थे कि हथियार से लैस अपराधियों ने उसपर ताबर तोड़ गोली चला दी जो उसके पजरे व पैर में लगी।गोली लगाने से वही गिर पड़े। इधर घटना के बाद शहर के लोगो का भीड़ अनुमंडल अस्पताल में उमड़ पड़ा। वही घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज पुलिस अस्पताल पहुंच घटना की जांच में जुट गई। इधर आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी करते हुए एसपी डीएम सहित वरीय पदाधिकारी को आने की माग कर रहे है। फारबिशगंज अस्पताल में लोगो का गुस्सा प्रशासन के खिलाफ भड़क उठा है।

Related posts

सनी देओल ने बेटे करण देओल के साथ पटना में किया ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था

जे०पी० गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप 6.5 किलोमीटर गंगा चैनल विकसित होगा, समग्र विकास में तेजी के निर्देश : मुख्यमंत्री

विकसित बिहार के निर्माण में नई पीढ़ी की भूमिका सबसे अहम: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

error: