उत्तरप्रदेश

ट्रक और टेम्पू की टक्कर में एक हुई मौत , आधा दर्जन यात्री हुए घायल!

बिल्थरारोड(संजय कुमार तिवारी): बलिया उभांव थाना क्षेत्र के बलिया व मऊ जनपद की सीमा पर अखोप पट्टी के पास रविवार को शाम करीब 3 बजे एक ट्रक की चपेट में सवारी भरा टैम्पो पलट जाने से कंचन देवी (42) की जहाँ मौत हो गयी वही 5 अन्य चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 नम्बर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी चोटिलो का उपचार सीएचसी सीयर में करवाया। चिकित्सक डाक्टर कुशाग्र सिंह ने जांचोपरांत कंचन देवी को जहाँ मृत घोषित कर दिया वही ग्राम बौलडीह निवासी भरत चौहान (22) व राहुल चौहान (14) का प्राथमिक उपचार के बाद घर के लिए भेज दिया। मृतका कंचन देवी पत्नी जब. सुरेन्द्र प्रसाद ग्राम अवाया अपने मायका बरौली से अपने घर के लिए टैम्पो पर सवार होकर बिल्थरारोड जा रही थी कि पीछे से ट्रक नं. पीबी 12 टी 1859 ने ओवरटेक करने में टैम्पो को अपने चपेट में इस तरह लिया कि उसके तीनो चक्के पलटकर ऊपर हो गए थे। तीन अन्य अज्ञात चोटिलो का पता ठिकाना नही चल पाया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक को अपनी कस्टडी में ले लिया है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही में जुट गई है। मृतका कंचन देवी के पति सुरेन्द्र प्रसाद की 2 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उनके तीन बच्चे रणजीत (20), कुमारी अन्नू (14) व आकाश (12) का अब कोई सहारा नही रह गया।

Related posts

HPV संक्रमण एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम से छात्राओं को मिली महत्वपूर्ण जानकारी

सरकार से सीधी माँग : अब आरक्षण समाप्त होना चाहिए:दीपा वाष्र्णेय

श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी मितेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज को राष्ट्रीय सदस्य, संत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी