बिहार

माहुरी वैश्य मंडल गया का सत्र 2021-23 के लिए चुनाव हुआ सम्पन्न!

गया(सौरव कुमार): रविवार को माहुरी वैश्य मंडल गोसाईबाग गया में एक बैठक आयोजित हुआ जिसमें माहुरी वैश्य मंडल,माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति एवं माहुरी वैश्य मंडल महिला समिति के संयुक्त बैठक की गई इस बैठक में तीनों विंग का चुनाव का प्रस्ताव आया और तीनों विंग का चुनाव संपन्न हुआ।इस चुनाव में क्रोना को देखते हुए एवं सरकार के द्वारा कोई बड़ा आयोजन ना करने का आदेश देते हुए सभी विंग के कार्यकारिणीयों के द्वारा माहुरी वैश्य मंडल के अध्यक्ष पद पर पुनः रूप से राजेश कुमार अठघरा एवं सचिव पद पर सजीव कुमार पवनचौदह उर्फ संजय एवं कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार वैशकियार का चयन हुआ एवं माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति के अध्यक्ष पर पुनःअध्यक्ष संतोष बराहपुरिया एवं सचिव पद पर अमित कुमार साह उर्फ पिंटू एवं कोषाध्यक्ष पद पर विवेक कुमार सेठ का नाम चिन्हित किया गया एवं माहुरी वैश्य मंडल महिला समिति के अध्यक्ष पद पर पुन:सुषमा वैशकियार किया गया एवं सचिव पद पर पुनःसुषमा सोनी लोहानी एवं कोषाध्यक्ष पर अलका लोहानी का चयन हुआ।इस चुनाव पर सभी कार्यकारिणी उपस्थित थे एवं सभी प्रभारी पदाधिकारियों को पुनः भार मिलने पर सभी पदाधिकारियों पर सहमति जताई।

Related posts

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

चक्रवात अर्नब के बाद बारिश और जलजमाव से बढ़ा संक्रमण का खतरा

डॉ. आर.के. सिन्हा का निधन पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति : रत्नेश कुशवाहा