झारखण्ड

चोरों ने ट्रक से खाली कर दी 350 लीटर डीजल

धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): लोयाबाद पंजाबी मोरड डायवर्सन के पास राब खराब कोयला लदी ट्रक से बुधवार की रात डीजल चोरों ने करीब 350 लीटर डीजल की चोरी कर ली चालक शकील शाह द्वारा इस संबंध में लोयाबाद थाने में शिकायत की है हालांकि लोयाबाद थानेदार ने शिकायत करने की बात से इंकार की है डीजल चोरों द्वारा जिस वक्त घटना को अंजाम दिया गया उस समय चालक व खलासी ट्रक के केबिन में ही सो रहे थे चालक ने बताया कि रानीगंज में 400 लीटर डीजल टंकी में भरा कर चला था बांसजोड़ा कोलावरी से शाम को कोयला लोड कर बहराइच यूपी के लिए निकला डायवर्सन पर पहुंचते ही ट्रक का सॉफ्ट टूट गया ट्रक वही खड़ा हो गया रात हो जाने के कारण व ठंड के कारण चालक और खलासी ट्रक में ही सो गए जब सुबह उठा तो देखा कि टंकी का ढक्कन खुला हुआ है और टंकी से पूरा डीजल गायब है चालक ने ट्रक मालिक को खबर की और उसकी जानकारी पुलिस को भी दी इन दिनों लोयाबाद थाना क्षेत्र में डीजल चोर सक्रिय हैं

Related posts

डीजीपी तदाशा मिश्रा ने की अपराध समीक्षा, केनरा बैंक डकैती और फायरिंग कांड में जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश

प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तारी!

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल हुए शामिल

error: