झारखण्ड

चिकित्सक डॉ चंद्र भूषण ने की नेत्र दान की पहल

रांची(न्यूज़ क्राइम24): रिम्स के चिकित्सक डॉ चंद्र भूषण ने की नेत्र दान की पहल राज्य में रक्तदान के क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने में अपनी पहचान बना चुके डॉ चंद्र भूषण ने आज अपने नेत्रदान का निर्णय लिया और रिम्स आई बैंक के प्रेम प्रकाश कि उपस्थिति में ये नेक काम किया!उन्होने बताया कि आज लोगों को नेत्रदान करने की काफ़ी जरूरत है और इसके लोगों को जागरूक करना सबसे अहम काम है,और आप किसी को तब ही जागरूक कर पाएंगे जब आप ख़ुद ऐसा कर रहें हों, उन्होंने राज्य के युवाओं से भी इस नेक काम के लिए आगे आने की अपील की!नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल प्रसाद ने उन्हें काफ़ी सहयोग किया और नेत्रदान के लिए जरूरी सलाह दी!उन्होनें बताया कि रिम्स के चिकित्सक हमेशा लोगों को नेत्रदान करने के लिए जागरूक करते रहें हैं ताकि कोई यह खूबसूरत दुनिया फिर से देख सके!मौके सुजीत तिवारी सचिव टीम प्रन्यास डॉ कविता और जूनियर चिकित्सक उपस्थित थे!

Related posts

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

error: