झारखण्ड

घर में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस!

चतरा(न्यूज़ क्राइम24): इटखोरी थाना क्षेत्र में एक घर से अधगले अज्ञात युवक के पुलिस द्वारा का शव बरामद करने के साथ क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किया मगर मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि इसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और मृतक के पहचान का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रथम दृष्टा बरामद शव की स्थिति से लग रहा है की दस पंद्रह दिन पहले ही उसकी मौत हो चुकी है, यही कारण है कि बरामद शव से दुर्गंध आ रहा है। श्री मिश्रा ने बताया कि घर में फिलहाल कोई राह नहीं रहा था। जिसका घर है उसके भाई ने बताया कि 15 दिनों से घर में उसका भाई नहीं रहा है। इसके बाद हर एंगल से पुलिस टीम घटना की जांच कर रही है।

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार