उत्तरप्रदेशताजा खबरें

एसडीएम के साथ कार्यालय में दुर्व्यवहार, पुलिस ने भेजा जेल!

Advertisements
Ad 5

बलिया(संजय कुमार तिवारी): एसडीएम बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्य के साथ तहसील स्थित कार्यालय में गुरुवार को दुर्व्यवहार करने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसडीएम बांसडीह दुष्यंत कुमार अपने चैंबर में आमलोगों की जनसमस्याओं को सुन रहे थे। इसी बीच सहतवार थाना क्षेत्र के दतौली निवासी लल्लन सिंह किसी गांव की समस्या को लेकर पंहुचे कार्यालय पहुंचे। इस दौरान एसडीएम से वाद विवाद करने लगे। एसडीएम ने बताया कि लल्लन सिंह ने अमयांदित शब्दों का प्रयोग किया। एसडीएम की सूचना पर तहसील पंहुचे कोतवाल राजेश कुमार सिंह व एसआई अजय यादव ने लल्लन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही तहसील में हड़कंप मच गया। अधिवक्ताओं व आमलोगों की भारी भीड़ एसडीएम चैंबर व बाहर जुट गई। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पंहुचे अधिवक्ताओं ने आरोपित के खिलाफ एसडीएम व पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में किसी के साथ दुर्व्यवहार अमयादित है, जिसकी जितनी भी निन्दा की जाए कम है। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर मिनरल, मदन वर्मा, आरपीसिंह, राजेन्द्र प्रताप मिश्र , भानू प्रताप सिंह, हिमांशु सिंह, प्रभात तिवारी, सर्वनाथ सिंह आदि थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

ठंड के कारण पटना में क्लास-5 तक की पढ़ाई 13 जनवरी तक बंद, DM का आदेश

भीषण ठंड का असर : पटना में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 11 जनवरी तक बंद

सभी धार्मिक स्थलों पर लगेगी मुलायम की प्रतिमा-सनातन पांडेय

error: