बिहार

स्कार्पियो के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल!

जमुई(मो.अंजुम आलम): जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर मनियड्डा जेल के समीप सोमवार की रात अज्ञात स्कार्पियो के चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल दोनों युवक को पुलिस की गश्ती वाहन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया जबकि दूसरे युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के निमारंग मुहल्ला निवासी नरेश मंडल का पुत्र रूपेश कुमार और नीतीश कुमार के रूप में हुई है। स्वजनों ने बताया कि दोनो युवक अपने रिश्तेदार को छोड़ने लखीसराय के नूनगढ़ गया हुआ था। घर लौटने के दौरान जैसे ही उसकी बाइक मनियड्डा जेल के समीप पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात स्कार्पियो ने ठोकर मार दी। जिससे दोनों युवक घायल हो गया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बिहार तकनीकी सेवा आयोग के समक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्टों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

जनसुनवाई कार्यक्रम आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन चुका है : श्रवण कुमार

बिहार में जब तक NDA सरकार रहेगी दीपक प्रकाश मंत्री रहेंगे : उपेन्द्र कुशवाहा

error: