बिहार

शिवगुरु परिचर्चा का हुआ आयोजन

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के भंगही पंचायत के हनुमान नगर निवासी संजय यादव पोस्ट मास्टर के दरवाजे पर आज शुक्रवार नववर्ष के प्रथम दिन शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गुरु भाई एवं गुरु बहनों ने भाग लिया. फुलकाहा से गुरु भाई खगेन्द्र साह,मानिकपुर से राजेन्द्र प्रसाद पोद्दार,नबाबगंज से सुरेश साह, सिंहेश्वर साह,मानिकपुर से नारायण पासवान, बीरपुर से गुरु बहना कल्पनाजी,रंजूजी आदि ने इस परचर्चा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. परिचर्चा के दौरान कहा गया कि संसार और संसारिक गुरु से पड़े हैं शिव गुरु। सांसारिक गुरु तो हमें जीवन पथ पर चलने का मार्ग बताते हैं,जबकि शिव गुरु हमें उद्धार का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने शिव शिष्यों से भी साधुता का परिचय देने को कहा. वहीं गुरु बहना कल्पना जी ने लोगों से शिव शिष्य बनने की अपील की। भजन के माध्यम से तीन सूत्रों को भी बताया गया। मानिकपुर से आए गुरु भाई नारायण पासवान ने अपने भजन से पंडाल में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. बड़ी संख्या में आसपास के लोग एवं खासकर महिलाओं ने शिव गुरु परिचर्चा में हिस्सा लिया।

Related posts

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

चक्रवात अर्नब के बाद बारिश और जलजमाव से बढ़ा संक्रमण का खतरा

डॉ. आर.के. सिन्हा का निधन पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति : रत्नेश कुशवाहा