बिहार

प्रसिद्ध दवा व्यवसायी की निर्मम हत्या, प्रवीण कुमार ने कि कड़ी निंदा!

अररिया(रंजीत ठाकुर): भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने फ़ारबिसगंज के प्रसिद्ध दवा व्यवसायी पवन केडिया की अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की है। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने शोकाकुल परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से सीमावर्ती फ़ारबिसगंज शहर में बढ़ते आपराधिक वारदात पर अंकुश लगाने हेतु निष्क्रिय पुलिस पदाधिकारी की जगह तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारी को तैनात करने का मांग किया है।श्री कुमार ने कहा कि उक्त हत्या कांड ओर बढ़ते अपराध से व्यवसायियों में असुरक्षा की भावना ओर वयाप्त होने पर गहरी चिंता ओर रोष प्रकट करते हुए जिला पुलिस प्रशासन से अविलंब व्यवसायी हत्या कांड का उदभेदन करते हुए शांत फ़ारबिसगंज को अशांत करने वाले ऐसे आपराधिक चेहरों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

Related posts

धनरुआ में वाहन जांच के दौरान 10 राउंड जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार!

संपतचक के अब्दुल्लाहचक में बंद घर का ताला तोड़ 15 लाख के जेवरात और नकदी चोरी

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व मनाने की तैयारियां पटना साहिब कमेटी और प्रशासन के बीच उच्चस्तरीय बैठक