बिहार

पीडीएस दुकान का औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप!

मनेर(आनंद मोहन): बुधवार को दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी विनोद दूहन ने मनेर प्रखंड अंतर्गत बाक पंचायत के सार्वजनिक वितरण प्रणाली व पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रखंड के सभी दुकानदार को चेतावनी दी गई कि लाभुकों को निर्धारित मात्रा में अनाज का वितरण करें। यदि जांच में किसी भी तरह की अनियमितता पाई गई तो दुकानदारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी के साथ औचक निरीक्षण में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद भी थे। इसी क्रम में दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। मालूम हो कि जनवितरण दुकानदारों के यहां से गरीबों को प्रधानमंत्री अन्न योजना से प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज मुफ्त में दिया जा रहा है। जिसमें कहीं-कहीं शिकायत प्राप्त हो रही है कि लोग 5 किलोग्राम से कम अनाज वितरण कर रहे हैं। जो गरीबों की हक मारी है इसलिए अनुमंडल पदाधिकारी ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी कीमत में गरीबों को निर्धारित मात्रा से कम अनाज नहीं दिया जाए।

Related posts

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

चक्रवात अर्नब के बाद बारिश और जलजमाव से बढ़ा संक्रमण का खतरा

डॉ. आर.के. सिन्हा का निधन पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति : रत्नेश कुशवाहा